गुमला, मार्च 13 -- चैनपुर। चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा पंचायत स्थित किरटोटोली गांव में तालाब में नहाने के दौरान एक महिला की डूबने से मौत हो गई। घटना गुरूवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। मृतका की पहचान किरटोटोली निवासी लालमती देवी (45), पति लालसू भगत के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार लालमती देवी दोपहर में गांव के तालाब में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गईं। आसपास मौजूद लोगों ने जब उन्हें डूबते देखा तो बचाने के लिए दौड़े,लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उनकी मौत हो गई।घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल छा गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी...