तालाब में नहाने के दौरान पांचवीं की छात्रा डूबी, मौत
देवघर, सितम्बर 6 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। फुलकारी पंचायत अंतर्गत पाटोपहरी गांव में शनिवार शाम तालाब में नहाने के दौरान पांचवीं कक्षा की छात्रा की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान रागिनी कुमारी के रूप में हुई है। वह हरिहर तुरी की पोती बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रागिनी कुमारी शनिवार को करीब शाम 4 से 5 बजे के बीच तालाब में नहाने गई थी। उसी दौरान गहरे पानी में चली गई जिससे डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे तालाब से बाहर निकालने का प्रयास किया। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। हरेराम मंडल व अन्य ने रागिनी कुमारी की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.