तालाब में नहाने के दौरान डूबने से किशोर की मौत
जमशेदपुर, मई 26 -- गोविंदपुर थाना अंतर्गत मनपीटा गाँव के तालाब में नहाने गए किशोर वीर मुंडा (7) की डूबने से मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर 12 बजे की है। तालाब में नहा रहे अन्य लोगों ने वीर को डूबते देखा और बचाने का प्रयास भी किया पर वह तालाब के गहरे पानी में समा गया। करीब आधे घंटे बाद उसे तालाब से निकाला गया और टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक जोन नंबर 1 का रहने वाला था। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.