शाहजहांपुर, अप्रैल 28 -- निगोही। थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव में सोमवार को तालाब में नहाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी नरवीर का 27 वर्षीय पुत्र बालेश गर्मी से राहत पाने के लिए अपने दोस्तों के साथ गांव के बाहर स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और काफी देर तक बाहर नहीं निकला। साथियों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- नहाने के दौरान दो लोग डूबे, एक का शव बरामद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को तालाब से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए...