तालाब में नहाते समय चार वर्षीय मासूम डूबा, मौत
मिर्जापुर, जून 1 -- मड़िहान। थाना क्षेत्र के जग्गनपुर पहाड़ी स्थित तालाब में रविवार दोपहर नहाते समय डूबने से मासूम की मौत हो गई। वह बच्चों संग स्नान करने गया था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मड़िहान के कचरिया गांव निवासी विनय कोल का पुत्र चार वर्षीय प्रिंस घर से दोपहर लगभग बारह बजे निकला और बच्चों संग घर से दो सौ मीटर दूर स्थित जग्गनपुर तालाब में नहाने पहुंच गया। नहाते समय प्रिंस अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। साथी बच्चे कुछ देर तक उसका इंतजार करते रहे, लेकिन वह तालाब से बाहर नहीं आया। यह भी पढ़ें- संशोधित-पोखर में डूबने से 4 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम बच्चे अपने-अपने घर लौट गए। कुछ देर बाद जब प्रिंस घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। मां सीमा देवी बेटे की तलाश करते हुए तालाब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.