दुमका, मार्च 13 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना अंतर्गत सारमी तालाब में गुरुवार की दोपहर एक अफवाह ने पूरे रामगढ़ का ध्यान आकर्षित कर दिया। तालाब में गए मछुआरों ने तालाब में फैली गंदगी को देखा तो आग बबूला हो गए। एक बोरे के अंदर सड़ी गली मांस का लोथड़ा देखा। खबरें आग की तरह पूरे रामगढ़ में फैल गई। इसी क्रम में एक अफवाह बड़ी तेजी से फैला की सारमी तालाब में नवजात बच्चों (भ्रूण) को मारकर फेंक दिया गया है। इसकी सूचना लोगों ने प्रखंड प्रशासन व पुलिस को दी। कुछ देर पर जब कोई नहीं पहुंचा तो लोगों ने कुछ देर के लिए रामगढ़-हंसडीहा मुख्य मार्ग एचपी पेट्रोल पम्प के पास जाम कर दिया। हालांकि यह जाम लगभग 20 मिनट ही रहा। इधर सूचना पर रामगढ़ थाने की पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पहुंची। पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल में पता चला की बोरे मे मुर्गे की मांस था, जिस का...