तालाब में तब्दील हुई भंडरा की मुख्य सड़क
लोहरदगा, मई 12 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा के भंडरा में मंगलवार को दोपहर में जमकर बारिश हुई। तेज बारिश से भंडरा थाना मोड़ के पास मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो गयी। साप्ताहिक बाजार के कारण इससे वाहन चालकों के साथ साथ राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे के मूसलाधार बारिश के बाद बैंक ऑफ़ इंडिया, गुप्ता होटल व संगम स्टूडियो के सामने मुख्य सड़क में करीब दो फीट पानी भर गया। इस गंडे पानी के वजह से राहगीर, कोचिंग से लौट रहे छात्र-छात्राएं और वाहन चालक घंटों परेशान रहे। शाम चार बजे तक यातायात रेंग-रेंगकर चला। बाइक और ऑटो सवार पानी की तेज धार काटकर निकलने को मजबूर दिखे। कई दोपहिया वाहन बीच सड़क पर बंद हो गए। दुकानों के बाहर खड़ी बाइकें आधी डूबी नजर आईं। पानी के कारण कोचिंग और ट्यूशन से लौट रहे छात्र-छात्राओं को भी भारी परेशानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.