तालाब में तब्दील हुआ शहर, एक दर्जन जगहों पर जलजमाव
गोपालगंज, मई 29 -- गोपालगंज। मानसून की दस्तक से पहले हुई बारिश ने एक बार फिर शहर की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख इलाके तालाब में तब्दील हो गए। आंबेडकर चौक, सदर अस्पताल परिसर, जादोपुर रोड, सेंट जोसेफ स्कूल रोड समेत करीब एक दर्जन स्थानों पर डेढ़ से दो फुट तक पानी जमा हो गया। सड़कें जलमग्न होने से राहगीरों, बाइक चालकों और छोटे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान कई जगहों पर सड़क और नाले का अंतर समाप्त हो गया। पानी भर जाने के कारण लोगों को सुरक्षित रास्ता तलाशने में दिक्कत हुई। कई बाइक सवार जलजमाव वाले हिस्सों में फंस गए। सबसे अधिक परेशानी अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को हुई। हालांकि बारिश थमने के बाद धीरे-धीरे पानी निकला और शाम तक अधिकांश स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.