प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 25 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के कंजास गांव में सोमवार दोपहर घर के सामने तालाब में नहाते समय डूबने से तीन बच्चों की मौत पर शनिवार को उनके माता-पिता को आर्थिक सहायता का प्रतीकात्मक चेक मिला। सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, मंगरौरा ब्लॉक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह नन्दन सिंह ने बच्चों के पिता विजय बहादुर यादव और मां कुसुम देवी को 12 लाख रुपये का चेक सौंपा। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योजना का आवास दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान विनोद पांडेय, अरुण मौर्य, विशाल सिंह, दयाशंकर यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बच्चों की मौत के बाद पिता को मिली 12 लाख की मदद यह भी पढ़ें- मृतकों के परिजनों को विधायक ने दिए 4-4 लाख रुपये
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.