गुमला, मार्च 11 -- सिसई। सिसई थाना क्षेत्र के पंडरिया जमगाई गांव निवासी बलेश्वर लोहरा (42) की बुधवार शाम तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने बताया कि बलेश्वर दिनभर बारी में काम करने के बाद शाम करीब चार बजे नहाने के लिए घर से करीब आधा किमी दूर स्थित तालाब गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन करते हुए तालाब पहुंचे,जहां उसका कपड़ा और साबुन बाहर पड़ा मिला। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से तालाब में तलाश की गई और उसे बाहर निकाल कर तत्काल रेफरल अस्पताल सिसई ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही एसआई अजय कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। शव को गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जा...