तालाब में डूबने से 2 साल के बच्चे की मौत
मधुबनी, जून 19 -- हरलाखी,एक संवाददाता। कौआहा बरही गांव में शुक्रवार की शाम तालाब में डूबने से दो वर्षीय एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान गांव के ही विकेश मुखिया के पुत्र मयंक मुखिया के रूप में हुई है। देर शाम परिजनों ने डूबे हुए बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक ने बच्चे की स्थिति की जांच की। आधुनिक मशीन लगाकर सांस और धड़कन के स्थिति का भी अवलोकन किया। लेकिन बच्चे अस्पताल लाने से पहले ही दम तोड़ चुका था।
मृत बच्चे के संबंध में जानकारी ग्रामीण व मृत बच्चे के परिजनों ने बताया कि बच्चा खेलते खेलते घर के पास के ही तालाब में डूब गया। जब घर के लोगों ने काफी देर तक बच्चे को नहीं देखा तो खोजबीन शुरू कर दी। अंदेशा हुआ तो तालाब में भी खोजने लगे। तभी तालाब में बच्चे का शरीर तालाब में एक व्यक्ति के पैर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.