गुमला, अप्रैल 25 -- गुमला। सिसई थाना क्षेत्र के चैली टोली में 11 वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान चैली टोली निवासी नीलांबर साहू की पुत्री रितिका कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रितिका कुमारी आज बकरी चराने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान शाम के समय वह पास के तालाब में पैर धोने गई। पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल गुमला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।इस घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर है। यह भी पढ़ें- पाटोजान चौर में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.