औरंगाबाद, जून 26 -- गोह थाना क्षेत्र के डिंगराही गांव में तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी पिपलेश यादव के पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आनंद घर से खेलने निकला था। इसी दौरान तालाब के किनारे उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही गोह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। यह भी पढ़ें- तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...