चंदौली, फरवरी 10 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की धरना गांव में मंगलवार को 65 वर्षीया महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान धरना गांव निवासिनी कलावती देवी के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार प्रतिदिन की भांति कलावती देवी मंगलवार को शौच के लिए गांव के पास स्थित तालाब की ओर गई थी। इसी दौरान तालाब के किनारे उसका पैर अचानक फिसल गया, जिससे वह संतुलन खो बैठीं और गहरे पानी में चली गई। तालाब गहरा होने के कारण वह पानी से बाहर नहीं निकल सकी। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे चौकी इंचार्ज अजय कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। जहां गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.