मिर्जापुर, अप्रैल 27 -- चुनार। कोतवाली क्षेत्र के बहेरा गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह ने बताया कि बहेरा गांव में एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हुई है। जिसकी पहचान बहेरा गांव निवासी 62 वर्षीय राजाराम के रूप में हुई। वह तालाब में अपनी भैंस को नहाते समय घास फूंस और कीचड़ में फंसकर वृद्ध डूब गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...