बोकारो, अप्रैल 19 -- चंदनकियारी। चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ब्रह्मणद्वारिका पंचायत स्थित गोपालपुर फुटलाही बांध में शनिवार सुबह एक रैक मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अलकुशा गांव निवासी 52 वर्षीय धिरेन महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह भोगता (चड़क पूजा) मेला के बाद से लापता थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे,वह बांधडीह रेलवे साइडिंग में रैक मजदूर के रूप में बैगन खाली करने का काम करता था. जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह भी पढ़ें- पोखर में डूबने से एक की मौत,घंटों मशक्कत के बाद निकला शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...