तालाब में डूबने से युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस
सिमडेगा, अगस्त 11 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जेंजराकानी गांव में एक युवती की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना मंगलवार के सुबह की है। मृतका की पहचान शंकर प्रधान की 26 वर्षीय पुत्री फूल कुमारी के रुप में की गई। बताया गया कि फुलकुमारी गांव के नजदीक तालाब में युवती अकेली नहाने गई थी। युवती काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसके भाई खोजने तालाब के पास पहुचे,जहाँ तालाब के किनारे युवती के वस्त्र मिला। डूबने की आशंका होने पर गांव वालों को बुलाया गया। कुछ लोग तालाब में घूसे और युवती को पानी में ढूंढ कर निकाला। तब तक युवती की मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया। वहीं पुलिस युडी केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.