मधेपुरा, अप्रैल 21 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के शाहजादपुर पंचायत के बदिया बासा में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान शाहजादपुर पंचायत के बदिया बासा वार्ड तीन निवासी सुलेन मुनि का पुत्र कृष्णनंदन कुमार (15) के रुप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कृष्णनंदन कुमार शौच करने के लिए गया था। पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में गिर गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कृष्णनंदन को पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। इस बीच शाहजादपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जयराम यादव भी घटना स्थल पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- गंगा बाया नदी में डूबने से किशोर की गई जान हादसे की सूचना बुधामा पुलिस कैंप प्रभारी वक्किी रविदास को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.