बाराबंकी, मई 12 -- रामनगर (बाराबंकी)संवाददाता। बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र के चंदनापुर गांव में घर के बाहर खेल रही डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह खेलते खेलते समीप स्थित तालाब की तरफ कब चली गई इसका घर वालों को पता ही नहीं चला। काफी देर बाद जब बच्ची का पता नहीं चला तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस ने पंचनाम भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया। ग्राम चंदनापुर निवासी सूरज की डेढ़ वर्षीय पुत्री आरुषी सोमवार की शाम घर के पास स्थित मंदिर के निकट अकेले खेल रही थी। खेलते-खेलते वह पास स्थित तालाब की ओर चली गई और अचानक पानी में गिर गई। काफी देर तक बच्ची दिखाई न देने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन तालाब की तरफ परिवार के लोगों का ध्यान नहीं गया। काफी देर बाद जब उसका तालाब में शव उतराता दिखाई दिया तो चीख पुकार मच गई। ग...