मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- साहेबगंज (हिसं)। साहेबगज बाजार के जिराती टोला रोड के धर्मेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को मां के साथ गए चार वर्षीय मासूम अयांश की तालाब में डूबने से मौत हो गई। करीब दो घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया। हालांकि बचने की आस में परिजन उसे लेकर सीएचसी। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अयांश गांधी चौक निवासी हीरा साह का इकलौता पुत्र था। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। परिजनों का कहना था कि अयांश अपनी मां के साथ मंदिर गया था। मां पूजा करने लगी, तभी बच्चा खेलते हुए तालाब के किनारे चला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.