बगहा, मार्च 12 -- बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामलखन सिंह यादव कॉलेज परिसर स्थित तालाब में डूबने से मजदूर की मौत हो गई है। घटना गुरुवार की सुबह की है। मजदूर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आईटीआई धांगड़ टोली निवासी भदई पासवान (58) थे। पुलिस शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया तालाब से डूबने से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा। उसके रिश्तेदार आईटीआई निवासी राजीव कुमार चौधरी ने बताया कि भदई पासवान आईटीआई मोहल्ले में एक किराना दुकान में मजदूरी करते थे। वे गुरुवार की सुबह करीब 5.30 बजे शौच के लिए घर से निकले थे। काफी देर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.