धनबाद, अप्रैल 27 -- गोविंदपुर प्रखंड की शहराज पंचायत स्थित पहाड़पुर के एक तालाब में रविवार को निरसा स्थित बेनागड़िया जवाहर नवोदय विद्यालय के 14 वर्षीय छात्र आयुष टोप्पो की डूबने से मौत हो गई। आयुष नौवीं कक्षा का छात्र था। वह हजारीबाग जिला के कटकमसांडी थाना क्षेत्र स्थित बेस गांव के भिंदाहा टोना का रहने वाला था। घटना की सूचना पाकर अस्पताल पहुंची बच्चे की मां रजनी लकड़ा, चाचा सहदेव टोप्पो समेत अन्य परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। काफी समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 11:45 बजे आयुष करीब 12 सहपाठियों के साथ आवासीय विद्यालय से निकलकर तालाब में स्नान करने गया था। यह भी पढ़ें- जमुआरी में तालाब में डूबने से बालक की मौत इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.