दरभंगा, फरवरी 16 -- बेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र के कोठबन्ना निवासी श्रवण पासवान के एक वर्षीय पुत्र आलोक कुमार की मौत सोमवार को तालाब में डूबने से हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात की व शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। बहेड़ा थाने के प्रभारी एसएचओ सह प्रशिक्षु डीएसपी रौशन कुमार सोमवार की शाम यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बालक घर के पीछे तालाब के पास खेल रहा था। अचानक पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.