प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 28 -- बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। घर से शौच को निकली कक्षा पांच की 11 वर्षीय छात्रा का पैर फिसलने से तालाब में ड़ूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर सोहाग गांव निवासी भोंदू सरोज की 11 वर्षीय बेटी देवी सरोज गांव के ही स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा थी। सोमवार शाम वह घर से कुछ दूर स्थित तालाब किनारे शौच को गई। पैर फिसलने से वह तालाब में गिरी तो निकल नहीं पाई और उसी में डूब गई। काफी देर घर नहीं लौटने पर जब परिजनों ने खोजबीन की तो उसका शव तालाब में उतराया मिला। पुलिस पहुंची तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक छात्रा तीन बहन, एक भाई हैं। छात्रा के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ मनोज तोमर ने कहा कि बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.