चाईबासा, मई 3 -- चाईबासा। राजनगर थाना अंतर्गत विश्रामपुर निवासी गोरा लोहार के 2 वर्षीय बेटे मोहित लोहार की पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम लगभग 4.30 बजे बच्चा खेलते-खेलते घर के पास के तालाब के समीप चला गया। खेलने के दौरान वह अचानक तालाब में गिर गया और गहरे पानी में डूब गया। तालाब के पास खेल रहे अन्य बच्चों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को तालाब से निकाला और देर शाम उपचार के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। यह भी पढ़ें- दो वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत यह भी पढ़ें- नालंदा में डूबने से बालक की मौत यह भी पढ़ें- बंद पड़े पत्थर खदान के पानी में पांच साल का बच्चा डूबा, लाताश शुरू

हिंदी हिन्...