दरभंगा, जून 16 -- संजय लाला,दरभंगा। बहेड़ी थाना क्षेत्र के कुमारडीह में रविवार की देर शाम पोखर में डूबने से तीसरी कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। मृतका की पहचान वार्ड नंबर 10 निवासी पन्ना लाल राम की पुत्री अनुप्रिया (10) के रूप में की गई है। पुलिस ने सोमवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया।  पोस्टमार्टम हाउस परिसर में सोमवार को मौजूद मृतका के पिता ने बताया कि अनुप्रिया सरकारी स्कूल में तीसरी की छात्रा थी। रविवार की शाम वह घर से थोड़ी दूर स्थित पोखर किनारे गई थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उसका शव पोखर में उपलाता देखा गया। शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि चार भाई- बहनों में अनुप्रिया सबसे बड़ी थी। वे मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते...