औरैया, दिसम्बर 28 -- शहर के मोहल्ला नारायनपुर में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रहा डेढ़ वर्षीय मासूम बालक तालाब में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। नारायनपुर निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह का पुत्र आर्यन रविवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह तालाब के किनारे पहुंच गया और असंतुलित होकर पानी से भरे तालाब में गिर पड़ा। परिजन काफी देर तक उसे मोहल्ले में तलाशते रहे। करीब एक घंटे बाद मोहल्ले के लोगों की नजर तालाब में उतराते मासूम पर पड़ी। सूचना मिलते ही मोहल्ले वालों ने बच्चे को तालाब से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में मासूम को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.