तालाब में डूबने से टाटा डीएवी के छात्र की मौत
चाईबासा, जून 1 -- नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी थाना क्षेत्र के तोड़ेतोपा पेट्रोल पंप के पास रविवार को नोंदिया तालाब में अपने अन्य चार साथियों के साथ स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र अनुज बारजो(उम्र 9 वर्ष) की मौत हो गई है। स्वजनों के सूचना पर टाटा स्टील की एम्बुलेंस भेजकर घटना स्थल से बच्चे को अस्पताल लाकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। इस दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना दिन के लगभग 11 बजे की है। मृतक बच्चे के मामा गणेश पिंगुवा ने बताया कि नोंदिया तालाब का निर्माण छह महीने पहले किया गया है। यह भी पढ़ें- तालाब में डूबने से टाटा डीएवी स्कूल के छात्र की मौत घटना के पहले सभी चारों साथियों ने नये तालाब में स्नान करने गए हुए थे। अनुज नहाने के दौरान गहरे पानी की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.