दरभंगा, जनवरी 31 -- दरभंगा। केवटी थाना क्षेत्र के बेलवारा में तालाब में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान रमेश मांझी की पुत्री दीपिका कुमारी के रूप में की गई। वह पहली कक्षा की छात्रा थी। पुलिस ने शुक्रवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। मृतका के दादा बिहारी मांझी ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे दीपिका किसी को बताये बिना बकरी चराने घर से निकल गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित तालाब के बगल में पड़ी उसकी चप्पल पर परिजनों की नजर पड़ी। इसके बाद तलाब में उसकी तलाश शुरू हुई। कई घंटों बाद दोपहर दो बजे उसे तालाब से बाहर निकाला जा सका। तब तक उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय में पहली कक्षा की छात्रा थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.