अमरोहा, अप्रैल 10 -- नौगावां सादाता, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर से लापता छह वर्षीय मासूम की तालाब में डूबकर मौत हो गई। 20 घंटे तलाश के बाद गुरुवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक किया है।घटना क्षेत्र के ही गांव बीलना की है। यहां जलालुद्दीन का परिवार रहता है। वह कबाड़ सामान की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। परिवार में पत्नी उज्मा के अलावा तीन बेटे हैं। जिनमें बड़ा बेटा अल्ताफ दस साल का है। जबकि, सबसे छोटे बेटे राकिब की उम्र दो साल है। वहीं मंझला बेटा आतिफ 6 साल का था। उनकी बेटी जोया की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। आतिफ गांव में ही स्थित एसके जूनियर हाईस्कूल में नर्सरी का छात्र था। परिजनों के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह घर के पास ही साइकिल चला रहा था। तभी ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.