तालाब में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बांका, मई 10 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चिरैया पंचायत के धीमड़ा गांव में रविवार को गांव में बने नये तालाब में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, धीमड़ा गांव के मो खुर्शीद का नाती मो इबरार (6) बच्चों के साथ गांव में नये बने तालाब के किनारे खेल रहा था। बच्चों की नजर तालाब में एक मरी हुई मछली पर गई। इबरार उस मछली को निकालने के लिए तालाब में गया। तालाब में जाते ही वह डूबने लगा, बच्चे उसे डूबता देख शोर मचाने की बजाय उसके घर सूचना देने चले गए।
घटना की जानकारी सूचना मिलते ही बच्चे के परिजन तालाब के किनारे पहुंचे, इधर गांव में भी यह खबर फैल गई। बड़ी संख्या में गांव के लोग वहां पहुंच गए तथा तालाब में उसकी खोज करने लगे। काफी मशक्कत के बाद तालाब से उसे निकाला गया। परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.