अयोध्या, जून 11 -- सोहावल, संवाददाता। रौनाही थाना क्षेत्र के देवराकोट गांव में एक चार वर्षीय बालिका की तालाब में डूबने से मौत हो गई। गुरुवार को सुबह बालिका का शव तालाब में उतराता मिला। तो परिवार हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवराकोट गांव में पंचायत भवन के पास एक घुमंतू परिवार रुका है। परिवार की चार वर्षीय बालिका बुधवार की रात में किसी समय लापता हो गई। सुबह जब परिजनों ने उसे नहीं देखा तो आसपास खोजबीन शुरू की। इसी दौरान तालाब में बालिका का शव उतराता दिखाई दिया थाना प्रभारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...