वाराणसी, अप्रैल 2 -- लोहता, संवाद। हैबतपुर गांव में बुधवार को एक किशोर की वरुणा में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने साथ नहा रहे एक किशोर पर जानबूझकर डुबाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अकेलवा-लहरतारा मार्ग पर शव रखकर तीन घंटे प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की पत्थरबाजी में पुलिस जीप के शीशे टूट गए। केस दर्ज कर कार्रवाई के आश्वासन पर परिवार के लोग माने। लोहता के अयोध्यापुर निवासी श्याम वृक्ष का 14 वर्षीय पुत्र आकाश अपने चार दोस्तों के साथ बुधवार दोपहर घर पर बिना बताए हैबतपुर (कोटवां) में वरुणा में नहाने गया था। इस बीच गहरे पानी में चला गया। बताया जाता है कि आकाश को तैरना नहीं आता था। काफी देर तक वह पानी से बाहर नहीं निकला तो दोस्त भागकर घर आए। गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने लोहता पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम काफी...