कानपुर, मार्च 12 -- कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव में बुधवार देर शाम एक आठ साल का बच्चा खेलते समय गांव के तालाब में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। तलाश के दौरान देर रात उसका शव तालाब में उतराता मिला। इससे उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर गुरुवार सुबह पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अलियापुर निवासी नाथूराम संखवार अपनी पत्नी के साथ बुधवार को खेतों में काम करने गए थे। दोपहर में उनका आठ साल का पुत्र राज बाबू खेलने के लिए घर से निकला था। शाम को खेत से लौटने के बाद राज को घर में नहीं देखकर परिजनों ने उसकी तलाश की। मोहल्ले के लोगों ने देर शाम उसको गांव के किनारे स्थित तालाब के पास खेलते देखे जाने की जानकारी दी। इस पर परिजन रात में वहां पहुंचे तो राजबाबू का शव तालाब म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.