दुमका, अप्रैल 25 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदरजोड़ा पंचायत के घाघरी गांव में शुक्रवार को आठ साल के बच्चे की मौत तालाब में डूबने से हो गई है। उसे बचाने गई बड़ी बहन को गांव की महिलाओं ने डूबने से बचा लिया। जानकारी के अनुसार घाघरी गांव निवासी रमेश मांझी का आठ वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार मांझी गांव के ही निकट कुछ बच्चों के साथ तालाब किनारे खेलने गया था। खेलने के क्रम में वह तालाब में स्नान करने के लिए उतर गया। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। प्रिंस को डूबते देख मौके पर मौजूद उसकी बड़ी बहन उसे बचाने के लिए पानी में कूद गई, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वह भी डूबने लगी। यह भी पढ़ें- तालाब किनारे खेलते समय डूबने से मासूम की मौत तालाब में स्नान कर रही कुछ महिलाओं ने प्रिंस की बहन को तालाब से निकाला।महिल...