लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- थाना खीरी क्षेत्र के गांव हरिदासपुर निवासी एक युवक शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर स्थित एक तालाब के पास शौंच के लिए गया था। बताते हैं कि पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गया, इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब गांव के कुछ बच्चे तालाब की ओर गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना खीरी क्षेत्र के गांव हरिदासपुर निवासी जंगली का 45 वर्षीय बेटा विनोद कुमार शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे गांव के बाहर स्थित तालाब के पास शौंच के लिए गया था। मृतक के भाई रामनरेश ने बताया कि विनोद का पैर फिसलने से वह तालाब के पानी डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। हम लोगों को घटना की जानकारी गांव के ही बच्चों द्वारा मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.