तालाब में डूबकर युवक की मौत, परिजनों को मिलेगी आर्थिक मदद
संभल, अगस्त 5 -- तहसील संभल क्षेत्र के गांव रजाकपुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत के बाद पीड़ित परिवार को राज्य आपदा मोचक निधि (एसडीआरएफ) के तहत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। जिलाधिकारी डॉ. अंकित खंडेलवाल की स्वीकृति के बाद राहत राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गांव रजाकपुर निवासी रंजीत पुत्र रामरतन सिंह (38) की 5 अगस्त को तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की। उत्तर प्रदेश शासन एवं भारत सरकार की एसडीआरएफ/एनडीआरएफ गाइडलाइन के अनुसार मृतक के आश्रितों को चार लाख रुपये की अनुग्रह सहायता का प्रावधान है। इसी के तहत जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद मृतक की पत्नी पूनम के पक्ष में चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी गई है और भुगतान की प्रक्रिया शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.