बोकारो, अप्रैल 20 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास थाना क्षेत्र के रामनगर कॉलनी स्थित पुराना बांध तालाब में रविवार सुबह स्नान के क्रम में डूबकर दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान थाना क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी मुना साव के दस वर्षीय पुत्र रोहन कुमार के रूप में की गई है, जो रविवार सुबह ग्यारह बजे घर से निकलने के बाद मुहल्ले के अपने कुछ दोस्तों के साथ स्नान करने के लिए तालाब पहुंचा। सभी कपड़े उतार कर तालाब में स्नान के लिए उतरे, इस क्रम में मृतक बालक तालाब के बीचों बीच डूबने लगा। साथ स्नान कर रहे बालकों ने इस घटनाक्रम को देख काफी शोर मचाया और तालाब से निकल कर परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- झारखंड के चतरा में मां और 2 बेटियों की, बोकारो में 10 वर्षीय रोहन की पानी में डूबने से मौत तालाब में हालांकि पानी अधिक नहीं है, पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.