प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 21 -- गौरा (प्रतापगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। ढाई साल के बच्चे की गेंद खेलते समय तालाब में चली गई। गेंद के पीछे गया बच्चा तालाब में गिर पड़ा। साथी बच्चों ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया लेकिन बाहर निकाले जाने तक मासूम की पानी में डूबने से मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में रोना पीटना मच गया। फतनपुर थानाक्षेत्र के मेडुआडीह गांव निवासी कृष्ण कुमार यादव की बेटी चंदा देवी अपनी सुसराल बहरिया से मायके आई है। उसका ढाई वर्षीय बेटा शिवा मंगलवार को घर के सामने बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते हुए अचानक गेंद घर के सामने कुछ दूर पर स्थित तालाब में चली गई। जिसे देखने के लिए शिवा तालाब के किनारे पहुंचा। लेकिन वह संतुलन नहीं बना पाया और फिसलकर तालाब में गिर गया। अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो गांववाले तालाब की ओर आए और शिवा को निकालने का प...