हमीरपुर, जून 4 -- हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा तहसील के गांव सिसोलर में तालाब में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।सिसोलर निवासी रामबाबू उर्फ छोटे सेंगर का 14 वर्षीय पुत्र प्रकाश बुधवार को गांव के सरदवन तालाब में अपने हम उम्र साथियों के साथ नहाने गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तालाब किनारे उसकी चप्पलों पर परिजनों की नजर पड़ी तो उन्होंने तालाब में उतरकर प्रकाश की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। यह भी पढ़ें- शौच के लिए गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत अंधेरा हो जाने के कारण तलाश बंद कर दी गई। गुरुवार की सुबह प्रकाश का शव तालाब के पानी में उतराता देख परिजनों में कोहराम मच...