उन्नाव, मई 28 -- गंजमुरादाबाद। ग्राम समाज के तालाब में कुछ लोगों ने जहरीली दवा डाल दी। जिससे मछलियां मरने से आहत कई ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भिलोई गांव निवासी रामनरेश, विमला, सत्य कुमार आदि ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पुलिस में तहरीर देकर कहा कि उनकी ग्राम पंचायत स्थित ग्राम समाज के तालाब में कुछ लोगों ने जहरीली दवा डाल दी। जिससे मछलियां मर रही है। साथ ही पानी पीने वाले जीव जंतु भी जहरीले पानी का शिकार हो रहे है। 28 मई को दवा डालने की बात कहते हुए ग्रामीणों ने गांव के ही कुछ लोगों को नामित कर तालाब पर कब्जा करने की फिराक में यह कदम उठाने की बात कहकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...