बलिया, मार्च 30 -- मनियर। पट्टे के तलाब में चोरी से मछली मार रहे एक व्यक्ति को लोगों ने सोमवार की भोर में पकड़ लिया। खबर पाकर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने चली गयी। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है। इलाके के पुरुषोत्तमपट्टी निवासी मानिक चंद्र प्रसाद ने पुलिस को बताया है कि रामपुर में स्थित जलाशय को मतस्य विभाग से दस साल के लिए पट्टा पर लेकर मछली पालन करता हूं। उनका कहना है कि सोमवार की भोर में रामपुर निवासी सचिन सिंह जाल डालकर चोरी से मछली मार रहा था। इसकी जानकारी होने पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.