फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 9 -- नवाबगंज। नगर की थाने वाली गली निवासी एक युवक शुक्रवार सुबह बरतल वाली गली में घूम रहा था। इसी दौरान वह अचानक गली के पास स्थित तालाब में जा गिरा। पानी में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। युवक को डूबता देख मोहल्ले के अनिल, रोहित, अनुज और फैजान समेत अन्य लोगों ने साहस का परिचय दिया। स्थानीय निवासियों ने एक रस्सी का इंतजाम किया और उसे तालाब में फेंककर युवक को सहारा दिया। सामूहिक प्रयासों से युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह अपने थाने वाली गली स्थित घर में अकेला ही रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.