बागपत, मई 10 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर महनवा गांव के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने समय रहते कार सवार तीनों युवकों को कार से निकाल लिया, वरना बड़ा हादसा हो जाता। बसा टीकरी गांव निवासी अरविंद और पवन व मीतली निवासी अभिमन्यु शर्मा शुक्रवार शाम शादी समारोह में शामिल होने कार से नोएडा गए थे। शनिवार सुबह तीनों कार में वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार सूरजपुर महनवा गांव के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। पास में मौजूद लोगों की नजर कार पर पड़ गई। यह भी पढ़ें- तालाब में गिरी कार से तीन युवकों को राहगीरों ने बचाया वे दौड़कर मौके पर पहुंचे और तालाब में कूदकर कार सवार तीनों युवकों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद स...