फतेहपुर, अप्रैल 16 -- फतेहपुर। शहर के रामगंज पक्का तालाब की सफाई एवं सुंदरीकरण में कराए जा रहे घटिया निर्माण से लोगो में आक्रोश दिखाई दे रहा है। आक्रोशित लोगो ने डीएम से मामले की शिकायत कर ठेकेदार पर मनमानी किए जाने का आरोप लगाया है। बताया कि तालाब में खासी गंदगी व्याप्त है इसके बावजूद सम्बंधित ठेकेदार द्वारा पानी भरवाने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत कर्ताओं ने मामले की जांच करवाकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। शिकायत कर्ताओं ने बताया कि रामगंज में प्राचीन पक्का तालाब एवं शिव मंदिर स्थित है जो धार्मिक कार्यों में सार्वजनिक तौर पर प्रयोग किया जाता है। यह भी पढ़ें- शौचालय हो गए बेकार, लोग मांगे अपना अधिकार जिसका सुंदरीकरण व साफ-सफाई का काम 48 लाख रूपये की लागत से नगर पालिका द्वारा करवाया जा रहा है। लेकिन इस समय तालाब सहित सीढ़ियों में...