उन्नाव, मार्च 12 -- चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के हैदराबाद कस्बा के पास स्थित तालाब में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पहचान करवाने की कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिली। शरीर पर कत्थई कलर की अंडरवियर और दाहिने हाथ में टैटू बना हुआ है। आयु 35 साल के करीब बताई गई। चार-पांच दिन पुराना शव होने से काफी गला सा था। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि शिनाख्त न हो पाने के कारण शव मॉच्र्युरी में रखवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.