तालाब में उतराता मिला अधेड़ का शव
कानपुर, जून 16 -- झींझक, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के करियाझाला गांव के एक अधेड़ का शव मंगलवार सुबह गांव किनारे स्थित तालाब मे उतराता मिला। डायल-112 पर दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाने के बाद छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।करियाझाला गांव निवासी पचास वर्षीय सुरेन्द्र तिवारी उर्फ लल्ला नशे का आदी था। उसकी हरकतों से तंग आकर उसकी पत्नी श्यामा देवी पिछले 25 साल से अपने मायके पूरनपुरवा रसूलाबाद में रह रही थी। सोमवार शाम को वह गांव में नशे की हालत में देखा गया था। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के तालाब में उतराता मिला। जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। डायल-112 पर दी गई सूचना के बाद झींझक चौकी से एसआई बृजमोहन सिंह ने गांव पहुंच कर शव को तालाब से बाहर निकलवाने के बाद छानबीन की। पूछताछ में भाइयों अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.