कौशाम्बी, मार्च 23 -- सैनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा वार्ड चार स्थित तालाब में चल रहे मिट्टी के अवैध खनन को डीएम ने संज्ञान में लिया। उनके निर्देश पर सोमवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अवैध खनन की रिपोर्ट आरोपियों के विरुद्ध दर्ज करा दिया है। कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप मच गया है। अजुहा के वार्ड चार स्थित तालाब में मिट्टी का अवैध खनन महीनों से जारी रहा। इस खबर को 'हिन्दुस्तान' ने 16 मार्च को 'मिट्टी का अवैध खनन जोरों पर, पुलिस प्रशासन मौन' नामक शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को डीएम डॉ. अमित पाल ने गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम और नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी रश्मि सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान तालाब में बुलडोजर से अवैध रूप से मिट्टी खनन की पुष्टि हुई। मामले में ...