धनबाद, नवम्बर 27 -- राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज थाना क्षेत्र के पंचरुखी स्थित तालाब से बीती रात स्थानीय पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। बता दें कि शव पानी में फूलने से ऊपर तैरने लगा। इसे कुछ महिलाओं ने देखा और राजगंज थाना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तालाब से शव को बाहर निकाला। मृतक की लंबाई लगभग साढ़े पांच फीट, बाल सफेद व काला है। उसने छिंटदार मिट्टी के रंग का शर्ट और पैंट पहन रखा है। दाहिने हाथ में दो सोने की अंगुठी है। वह काला बेल्ट व दाहिने हाथ में रुद्राक्ष पहने हुए है। जीभ बाहर निकली है। पुलिस ने शव को जब्त कर धनबाद एसएनएमसीएच भेज दिया है। चर्चा है कि उक्त व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को छुपाने की नियत से यहां तालाब में डाल दिया गया है। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट हुई है। थाना प्रभारी अलिशा कुमारी ने बताया कि पुलिस...