बांदा, अप्रैल 26 -- बांदा। जनपद में भीषण गर्मी को देखते हुए सीडीओ ने सभी बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि गांवों के सभी हैंडपंप चालू रहें। खराब होने पर उसे 24 घंटे में ठीक कराएं। ब्लाक मुख्यालयों में कंट्रोल रूम स्थापित होंगे, जहां प्रत्येक गांव से हर रोज सूचना इकट्ठा कर प्रशासन को अपडेट कराया जाएगा। सीडीओ अजय कुमार पांडेय ने गर्मी को लेकर सभी बीडीओ, प्रभारी चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, एडीओ पंचायत को पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि जनपद एक सप्ताह से हीटबेव की चपेट में है। गांवों में पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- रघुनाथपुर की दलित बस्तियों के चापाकल सूखे, कोई भी हैंडपंप हो चालू रहे। सभी एडीओ सचिवों के माध्यम से हैंडपंपों की सूची तैयार करें। गांवों ...